ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। देश की आर्थिक और मायानगरी मुंबई में एक बार फिर बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार रात मुंबई में एक बार फिर झमाझम बारिश दौर का शुरू हो गया। भारी बारिश के कारण मुंबई के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Maharashtra: Palghar Collector Kailash Shinde has issued orders that all schools & colleges in Palghar will remain closed today, in view of continuous rainfall in the area. https://t.co/zyLq3fIgRB
— ANI (@ANI) August 3, 2019
साथ ही मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डाले तो इस वक्त देश के करीब 15 राज्य बारिश से हाइ अलर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश से घरों में भी पानी भर गया है।
Maharashtra: Waterlogging in Malad area of Mumbai due to incessant rainfall in the region. #MumbaiRains pic.twitter.com/o3nChfnbH8
— ANI (@ANI) August 3, 2019
मुंबई में भारी वर्षा के कारण स्कूल, कालेजों की छुट्टी कर दी गई है और मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स रद्द करने के साथ साथ ही मुंबई में सुबह से हो रही तेज बारिश से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है। प्रशासन ने मछुआरों को भी समुद्र तटीय इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।