ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूरी बना रहे है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन कूल के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार हाल ही में एक एजेंसी ने प्रेरणाई लोगों का सर्वे किया। एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे में महेन्द्र सिंह धोनी उर्फ माही को भारत का दूसरा सबसे प्रेरणादाई पुरूष घोषित किया गया है ताजा जारी हुए सर्वे में धोनी को 8.58 अंक मिले है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर 5.81 अंको के साथ 7वें और टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली 4.46 अंकों के साथ 8वें नंबर पर मौजूद है।
गौरतलब हैं कि पुरूषों में सबसे प्रेरणादायक लोगों की सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहला स्थान मिला है। पीएम मोदी को सर्वे में 15.66 अंक मिले है। वहीं महिलाओं के सर्वे में देश की दिग्गज बॉक्सर और छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम शीर्ष पर हैं। बॉक्सर मैरीकॉम को 10.36 फीसदी अंक मिले हैं।
दरअसल, एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं की दो अलग अलग श्रेणी बनाकर दुनिया के लगभग 41 देशों के चालिस हजार से ज्यादा प्रशंसित लोगों का सर्वे किया। जिसमें पीएम मोदी ने पुरूषों में और बॉक्सर मैरी कॉम ने महिलाओं में पहला स्थान हासिल किया।