ले पंगा न्यूज डेस्क, चंदना पुरोहित। कलकत्ता की सडकों पर गाने वाली रानू मंडल किसी स्टार से कम नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही रानू मंडल का ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना हिट हुआ है। उन्हें गाने का पहला मौका हिमेश रेशमिया ने दिया है।रानू मंडल के साथ अब हिमेश के बाद इंडस्ट्री के कई सिंगर गाना गाने के लीए बेताब है हाल ही में 69 वर्षीय कुमार सानू ने रानू के साथ गाना गाने की इच्छा जताई है।
हाल ही में मिडिया ने संगीतकार कुमार सानू से रानू मंडल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की कोई भी नया गायक आता है तो हमें ख़ुशी होती है। अगर रानू मंडल अच्छा काम करती हैं तो वह आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा की अगर उन्हें उनके के साथ गाने का मौका मिलता है तो वह जरूर गाएंगे। हालांकि सानू ने कहा की उन्होंने रानू मंडल के बारे में सुना है, उन्हें हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया है, पर उन्हें उनका गाना सुनने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा की तकनीकी विकास से आज कल कोई भी गाना गा सकता है, परन्तु जो बदलाव अच्छे होते हैं उन्हें स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा देखते हैं रानू आने वाले दिनों में कैसा प्रदर्शन करती है।
बता दें की रानू मंडल ने ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर फिल्म के लिए गाया है। इस फिल्म में हिमेश डबल रोल कर रहे हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।