ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। सर्दियों का मौसम अब धीरे धीरे अपने परवान पर चढ़ने लगा है। सर्दी शुरू होते ही हमारी दिनचर्या के साथ साथ खान पान, पहनावा आदि बदल जाता है। सर्दी में हमारा खाना भी बहुत बदल जाता है। सर्दी के मौसम में मूली भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाएं जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली का प्रयोग हम सलाद, सब्जी और पराठे के रूप में उपयोग में लेते है। आइए जानते है मूली खाने से होने वाले शारीरिक फायदों के बारें में…
आज के समय में अक्सर लोग बाहर का खाना पसंद करते है। ऐसे में उनका पाचनतंत्र खराब हो जाता है। इसलिए जो व्यक्ति पाचनतंत्र की समस्या से परेशान रहते है तो उनके लिए मूली काफी फायदेमंद रहती है। मोटापे कम करने में भी मूली काफी लाभकारी है। मूली का रस निकालकर उसमें नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पीएं। जल्द ही आपका मोटापा कम होने लगेगा।
ब्लड प्रेशर में भी मूली काफी फायदेमंद होती हैं। मूली में पाएं जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है। मूली किडनी को स्वस्थ रखने में भी काफी फायदेमंद है। शरीर में से ये अपशिष्ट पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक है।