ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी इन आराम फरमा रहे है। धोनी इंग्लैंड में खेले गए 2019 के विश्वकप के बाद से परिवार के साथ छुट्टियां बीता रहे है।
बहरहाल मैदान में विपक्षी टीम की धज्जियां उड़ाने वाले धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में शादी के बाद वाली जिदंगी के बारें में खुलासा किया। कैप्टन कूल ने बताया कि पत्नी को खुश रखकर ही खुद खुश रह सकते है। साथ ही धोनी ने कहा कि शादी से पहले पुरूष अपने को शेर समझता है। लेकिन शादी के बाद परिस्थिति बदल जाती है और वो…
साथ ही कैप्टन कूल ने अपनी पत्नी साक्षी के बारें में दिल जीतने वाली बात बोली। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए उसे किसी भी काम के लिए मना नहीं करता। उसे वो सारे काम करने देता हूं जिसमें वो खुश रह सके। बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2011 में दूसरा विश्वकप जीता था। इतना ही धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहला टी20 विश्व कप जीता था।