ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन होता है। जो भी व्यक्ति इस शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा, पाठ, व्रत सच्चे मन से करता है तो मां लक्ष्मी जल्दी ही उस जातक की सभी परेशानियों को हर लेती है और उस पर कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है। शुक्रवार के दिन इन खास राशियों पर धन की देवी लक्ष्मी की रहेगी खास कृपा। तो आइए नजर डालिए…
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत खास रहने वाला है। कई दिनों से रूके हुए कानूनी मामलों में आपको विजयी मिलने वाली है। छात्र और व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन होगा।
कन्या राशि: धार्मिक यात्रा पर जाने के आपके योग बन रहे है। पुराने रूके हुए कार्यों में शुरू होने की संभावना है। आप कोई बड़ा सौदा कर सकते है। जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद होगा।
तुला राशि: रचनात्मकता और नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी, जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। माता पिता के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।
धनु राशि: माता पिता का आर्थिक सहयोग मिलने से आपका रूका हुआ कार्य शुरू होने की संभावना है। पति पत्नि के बीच मधुर संबंध बनने के आसार नजर आ रहे है। नए बिजनेस शुरू करने की पूरी संभावना बन रही है।