ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। देश के सबसे बड़े मामलें अयोध्या विवाद का हाल ही में 9 नवंबर को ऐतिहासिक फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगाई की अध्यक्षता में आए फैसले में इस विवादित जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फैसले में मुस्लिम पक्ष को भी 5 एकड़ जमीन देने का फैसला दिया गया है।
इसी बीच ऐतिहासिक फैसला आने के बाद हिन्दु और मुस्लिम पक्ष के लोगों ने सोहार्द भाईचारें का भाव दिखाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। बहरहाल देश के बड़े मामलें का निर्णय आने पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज एक प्रेस कांफ्रेस की।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ने पीसी में कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 साल का विवाद हल हो गया है। यह किसी की हार और जीत नहीं है। फैसला पूरी तरह से न्यायसंगत व सर्वसमावेशी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनना चाहिए।