ले पंगा न्यूज डेस्क, धीरज सैन। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दिसंबर में एक साल पूरा होने वाला है। प्रियंका और निक ने 2018 दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में हिन्दू और किश्चिन रीति से शादी के बंधन में बंधे थे।
शादी की पहली सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार देसी गर्ल ने पति निक को एक जर्मन शेफर्ड डॉग गिफ्ट किया है। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो बेड पर जर्मन शेफर्ड के साथ नजर आ रहे है। बता दें कि प्रियंका के पति निक जोनस को पालतू जानवरों से बहुत प्यार है।
इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में स्काई इज पिंक रिलीज हुई। हालांकि दर्शकों को उनकी ये फिल्म पसंद नहीं आई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं अपितु हॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।